Evaluation of Training
इवैल्युएशन ऑफ ट्रेनिंग
अकादमी में दिनांक 22 से 26 सितम्बर, 2025 के मध्य भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा प्रायोजित 05 दिवसीय इवैल्युएशन ऑफ ट्रेनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के विभिन्न विभागों/संस्थाओं के कुल 16 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों एवं विभागों में तैनात प्रशिक्षकों तथा ऐसे कार्मिकों हेतु निर्धारित है, जिन पर प्रशिक्षण की प्रभावशीलता एवं उपयोगिता का मूल्यांकन करने का दायित्व रहता है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों के प्रशिक्षण मूल्यांकन के विभिन्न टूल्स एवं प्रक्रिया से संबंधित ज्ञान एवं कौशल के विकास हेतु प्रयास किया जाता है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्री-लर्निंग अध्ययन सामग्री प्रदान की गई, प्रशिक्षण को एक कार्यशाला के रूप में आयोजित किया गया तथा प्रशिक्षण पश्चात् समस्त प्रतिभागियों द्वारा एक प्रोजेक्ट तैयार कर प्रेषित किया जाना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण प्रदान करते हुए प्रतिभागियों को सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप से अभ्यास करने का भी अवसर प्रदान किया गया।